- प्रस्तावित डिमर्जर समूह के कंज्यूमर फाइनेंस और संबंधित व्यवसायों के लिए एक केंद्रित मंच के माध्यम से शेयरधारक मूल्य (शेयरहोल्डर वैल्यू) को अनलॉक करेगा
- रणनीतिक स्वायत्तता (स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी), सटीक पूंजी आवंटन (शार्पर कैपिटल एलोकेशन) और क्षेत्रीय अवसरों को भुनाने के लिए बढ़ा हुआ लचीलापन प्रदान करेगा
- शेयरधारक मोबिलिटी और वित्तीय सेवा व्यवसायों दोनों के भविष्य के विकास में भाग ले सकेंगे
बेंगलुरु: टीवीएस वेणु (TVS VENU) के हिस्से, टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के निदेशक मंडल ने आज अपने कंज्यूमर फाइनेंस और संबंधित व्यावसायिक उपक्रम को एक अलग होल्डिंग कंपनी में डिमर्ज करने के लिए एक ‘कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ (योजना) को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित योजना के तहत, कंपनी के शेयरधारकों को परिणामी (नई) कंपनी में टीवीएस मोटर के समान ही संख्या में शेयर मिलेंगे, जिससे वे मोबिलिटी और कंज्यूमर फाइनेंस दोनों व्यवसायों के भविष्य के विकास में भाग ले सकेंगे।
कंज्यूमर फाइनेंस और संबंधित व्यवसाय का दायरा और पैमाना काफी बढ़ा है। एक समर्पित संरचना अधिक रणनीतिक ध्यान, पूंजी आवंटन में लचीलापन और कंज्यूमर फाइनेंस व संबंधित क्षेत्रों में अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता प्रदान करेगी। यह प्रस्तावित संरचना शेयरधारकों को इन व्यवसायों के भविष्य के विकास के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करेगी और उनके निरंतर विस्तार का समर्थन करेगी।
अगस्त 2026 में, समूह के भीतर एनबीएफसी (NBFC) कंपनियों ने समूह के कंज्यूमर फाइनेंस व्यवसायों को एक एकल ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म में विलय और समेकित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित डिमर्जर इस रणनीतिक प्रक्रिया का अगला कदम है और इसका उद्देश्य टीवीएस मोटर से कंज्यूमर फाइनेंस और संबंधित व्यवसायों को एक समर्पित प्लेटफॉर्म में अलग करना है। यह भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में समूह के दीर्घकालिक विश्वास और आर्थिक विकास, वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इंक्लूजन) व बढ़ती आकांक्षाओं को समर्थन देने में इसकी भूमिका को दर्शाता है।
यह प्रस्तावित संरचना टीवीएस मोटर को अपने निरंतर ऑटोमोटिव और मोबिलिटी व्यवसायों पर अपना ध्यान केंद्रित करने में भी सक्षम बनाएगी।
इस रणनीतिक कदम पर टिप्पणी करते हुए टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन श्री सुदर्शन वेणु ने कहा: “भारत का तेजी से बढ़ता वित्तीय सेवा क्षेत्र दीर्घकालिक विकास के लिए जबरदस्त अवसर प्रदान करता है। डिजिटलीकरण, क्रेडिट पहुंच के विस्तार और भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं से प्रेरित होकर, वित्तीय सेवाएं दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। TVS VENU में, हमने 15 वर्षों से अधिक के निरंतर निवेश के माध्यम से इस क्षेत्र में एक सार्थक उपस्थिति और क्षमता का निर्माण किया है। हमारी NBFC टीवीएस क्रेडिट, होम क्रेडिट इंडिया के साथ मिलकर, भारत में 1,00,000 टचपॉइंट्स पर 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देती है। इस वर्ष के प्रारंभ में, हमने एजुकेशन फाइनेंस कंपनी वारथाना (Varthana) के अधिग्रहण की घोषणा की थी, जो सुरक्षित और लंबी अवधि के ऋण वितरण में हमारी भागीदारी को तेज करेगी।”
उन्होंने आगे कहा: “डिमर्ज किए जा रहे व्यवसायों ने मजबूत क्षमताएं और ग्राहक संबंध विकसित किए हैं जो उन्हें भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार करते हैं। हमारा मानना है कि यह नई संरचना हितधारकों के लिए अतिरिक्त मूल्य का निर्माण करेगी, जबकि इन व्यवसायों को अधिक रणनीतिक स्वायत्तता प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे शेयरधारक दोनों व्यवसायों के भविष्य के विकास में भाग लेना जारी रखेंगे।”
इस योजना में कॉर्पोरेट संरचना को सुव्यवस्थित करने और परिचालन तालमेल (ऑपरेशनल सिनर्जी) को बढ़ाने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘टीवीएस मोटर सर्विसेज’ (TVS Motor Services) का कंपनी के साथ विलय भी शामिल होगा। यह योजना लागू होने वाले आवश्यक वैधानिक, विनियामक, शेयरधारक और अन्य अनुमोदनों के अधीन है।
इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने STPL ट्रेडिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने को भी मंजूरी दी, जो टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज के साथ विलय की प्रक्रिया में है। इसके परिणामस्वरूप, विलय पूरा होने के बाद कंपनी को टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज में प्रभावी रूप से अतिरिक्त ~2.4% हिस्सेदारी मिलेगी।
