आज कोलार में नगर निगम भोपाल द्वारा ललिता नगर चौराहे स्थित गोकुल स्वीट्स की बिल्डिंग पर भाजपा के इशारे पर राजनैतिक द्वेष से की गई तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही का कांग्रेसजनों के साथ विरोध करते हुए व्यापारीगण के समर्थन में आवाज़ उठाई… कांग्रेस के विरोध के बाद कार्यवाही रोकी गई……इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर अध्यक्ष सम्मानीय प्रवीण सक्सेना जी,कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच मंगल सिंह यादव,पूर्व पार्षद मनजीत सिंह मारण,प्रशांत चौहान,राघवेंद्र मीना, अनिल दुबे,ओमप्रकाश अहिरवार,बृजलाल साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय रहवासी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे
कोलार मे जहां-जहां भी अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी आमजनता के साथ पूरी ताकत से खड़ी होगी…डरेंगे नहीं लड़ेंगे
