2 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान

Spread the love

गांधी जयंती से राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान आयोजित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत होने वाले इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ा जाएगा।
अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, वृद्धजनों एवं अनाथ बच्चों की सेवा, नेत्र परीक्षण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता सहित नौ गतिविधियां प्रदेशभर में आयोजित की जाएंगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *