देवरीकलां:- विद्युत विभाग में लगातार 46 वर्षों तक ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ शासकीय सेवा देने वाले द्वारका प्रसाद चौबे मंगलवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर देवरी के अमन पेलेस में उनके सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,शुभचिंतक,रिश्तेदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने चौबे के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी,अनुशासन और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणादायक रही। उनके सरल,सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे विभाग ही नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र में सम्मानित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने द्वारका प्रसाद चौबे का शाल-श्रीफल,पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके सुखद,स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया है,जबकि समाज और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियां एवं अनुभव आगे भी लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
समारोह के अंत में चौबे परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम आत्मीयता,सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ,जहां उपस्थित लोगों ने श्री द्वारका प्रसाद चौबे के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस दौरान पंकज डेहरिया,एई मंदीप डिम्हा,जेई सुनील अहिरवार, गोदन सेन,दयाशंकर पांडे,रमेश साहू,राघवेन्द्र परिहार,सोहन पटेल, बसंत सेन,नीलेश साहू,महेंद्र पटेल, होती लाल पटेल,मनीष मिश्रा,सचिन गुरु अतुल दुबे सहित स्टाफ मौजूद रहा!
