खुले में मांस विक्रय करने वालों पर चला निगम का डंडा, 58.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट
भोपाल। राजधानी भोपाल में खुले में चिकन-मटन का विक्रय करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय नगर निगम आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार 3 अगस्त 2026 को जोन क्रमांक 16 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध एवं खुले में मांस विक्रय करने वाली दुकानों पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कपूर, गोविंदपुरा स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा, जोन-16 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ साहू, स्वास्थ्य विभाग के सभी दारोगा एवं सुपरवाइजर, अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र भदौरिया सहित संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
नगर निगम की टीम ने भानपुर ब्रिज के नीचे खुले में संचालित 15 अवैध दुकानों को हटाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ 14 प्रकरण दर्ज कर कुल 14,500 रुपये के चालान किए गए।
वहीं भानपुर चिकन शॉप और भोपाल चिकन शॉप पर भी कार्रवाई करते हुए करीब 12 किलो चिकन जब्त कर नष्ट कराया गया। इन दुकानों के खिलाफ 3 प्रकरणों में 25 हजार रुपये का चालान किया गया।
इसके अलावा राजधानी मालवा चिकन शॉप पर भी नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां 2 प्रकरणों में 20 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि मौके से 46.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट कराया गया।
नगर निगम की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 19 प्रकरणों में 59,500 रुपये का चालान किया गया। साथ ही 58.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट कराया गया।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, खुले में मांस विक्रय और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
*भोपाल से रईस खान की यह
